फाजिल्का में किसान से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया l जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है l जिनमें से एक आरोपी जुवेनाइल है l पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी l डीएसपी तरसेम मसीह ने बताया कि 18 दिसंबर को फाजिल्का फिरोजपुर हाईवे पर गांव लालोवाली मोड़ के नजदीक पेट्रोल पंप मालिक करणदीप कंबोज पंप बंद करके वापस आने लगा कि उन्हें कुछ लोगों ने घेर लिया और उनसे धारदार हथियार के बल पर उनसे करीब 15000 रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया l इसके बाद उनके द्वारा अपने स्तर पर आरोपियों की तलाश की गई l मामले में पुलिस ने सनी, गुरप्रीत सिंह, जसवंत सिंह और लखबीर सिंह को गिरफ्तार किया है l डीएसपी का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा l इसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी l ताकि उनके द्वारा की गई और वारदातों के बारे में पता लगाया जा सके l


