फाजिल्का में विजिबिलटी जीरो:सर्दी का यलो अलर्ट, 6 डिग्री तक पहुंचा तापमान, किसान बोले- फसल को होगा फायदा

एक तरफ जहां प्रशासन द्वारा ठंड को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं कोहरे और ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा हैl कोहरे का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ रहा हैl इससे जहां आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, दूसरी ओर किसान खुश नजर आ रहे हैं l किसानों का कहना है कि कोहरा और ठंड फसलों के लिए लाभदायक हैl क्योंकि इससे गेहूं की फसल की पैदावार अच्छी होती है l बता दें कि, फाजिल्का में पिछले तीन दिनों से घना कोहरा पड़ रहा है l इससे जहां तापमान गिरा है, वहीं सर्द हवा चलने से ठंड में भी इजाफा हुआ है l रात के समय जहां तापमान 6 से 7 डिग्री तक पहुंच रहा है l वही दिन में भी 10 से 12 डिग्री तक तापमान रह रहा है l जिसके चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है l गांव बन्नावाला के किसान अंग्रेज सिंह और निर्भय सिंह ने बताया कि एक तरह जहां कोहरे की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, आवाजाई थम गई हैl वहीं ये कोहरा और ठंड उनकी फसलों के लिए लाभदायक साबित हो रही हैl क्योंकि ठंड की वजह से गेहूं की फसल की पैदावार अच्छी होती हैl हालांकि उन्होंने कहा कि इससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है l वाहन चालकों को हो रही दिक्कत कोहरे के कारण हाईवे पर लोगों को गाड़ियों की लाइट जला सफर करना पड़ रहा है, लेकिन आज के समय में किसानी के जो हालात हैं l उससे उभरने के लिए किसानों की फसलों की पैदावार बढ़नी जरूरी है l जिसके चलते उनका कहना है कि अगर एक महीने तक ऐसे ही कोहरा और ठंड पड़ी तो किसानों की फसलो की बहुत अच्छी पैदावार होगीl जिससे किसान को आर्थिक स्तर पर लाभ होगा l जबकि सरसों और पशुओं का चारा इससे प्रभावित होता है l किसानों ने इलाके के लोगों को ठंड और कोहरे से बचाव करते हुए जरूरी काम पर ही घर से बाहर निकालने की अपील की l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *