फाजिल्का में आज बारिश की वजह से विधवा महिला के घर की छत गिर गई। घटना नूरशाह गांव की है। घटना के वक्त महिला अपने लड़की के बच्चों सहित घर में मौजूद थी। अचानक पहले एक दो ईंटें गिरी, जिसके बाद वह बच्चों को लेकर बाहर भागी कि पीछे से कमरे की छत गिर गई l गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी देते हुए विधवा महिला कर्मों बाई ने बताया कि उसकी लड़की और उसके बच्चे उसके यहां रह रहे हैं। वह अपनी लड़की के बच्चों सहित कमरे में मौजूद थी। बारिश काफी होने के चलते अचानक छत से एक दो ईंटें गिरी l उसे शक हुआ कि कहीं छत न गिर जाए । जैसे ही वह बच्चों को लेकर कमरे से बाहर की ओर भागी। अचानक पीछे से कमरे की छत गिर गई, जिसके मलबे के नीचे आने से सारा सामान खराब हो गया। पीड़ित महिला का कहना है कि जानी नुकसान से तो बचाव हो गया। लेकिन उसका आर्थिक नुकसान काफी हो गया है ।


