फाजिल्का में आज एक व्यक्ति ने नहर में कूदकर सुसाइड कर लिया। नर सेवा नारायण सेवा समिति और पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचाया। व्यक्ति अबोहर में पंजावा माइनर के पास गोबिंदगढ़ के निकट नहर में कूदा। समिति के सदस्य अनीश नरूला को घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने सदर थाना पुलिस को सूचित किया। मृतक का बाइक और चप्पल नहर किनारे कुछ दूरी पर मिले। मृतक ने ब्राउन और सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहना हुआ था। उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष आंकी गई है। नहर में नहा रहे युवकों ने बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति को नहर में छलांग लगाते देखा। युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मृतक की पहचान के लिए जांच कर रही है।


