फाजिल्का में शराब तस्करी में महिला गिरफ्तार:घर से बेच रही थी, 17 बोतल बरामद, दूसरे मामले में पोस्त समेत व्यक्ति पकड़ा

फाजिल्का में अबोहर पुलिस ने बुधवार को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में एक महिला को पकड़ा है। नगर थाना नंबर एक की पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से कार्रवाई करते हुए अवैध पोस्त और शराब बरामद की है। सहायक थानेदार राजबीर सिंह की अगुआई में पुलिस टीम दाना मंडी से अजीत नगर की तरफ गश्त कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति को प्लास्टिक के गट्टे के साथ देखा गया। तलाशी लेने पर गट्टे से 2 किलो पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सीडफार्म पक्का के रहने वाले बलजीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 15, 61, 85 के तहत मामला दर्ज किया है। घर से अवैध शराब बेच रही महिला दूसरी कार्रवाई में हवलदार हर्ष कुमार को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के अनुसार नानक नगरी में कमला देवी उर्फ देबू अपने घर से अवैध शराब बेच रही थी। पुलिस ने छापेमारी कर महिला को 17 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। कमला देवी के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा 61, 1, 14 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *