फाजिल्का में सफाई कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर:पक्की नौकरी और मेहनताना बढ़ाने की मांग, निगम ऑफिस का किया घेराव

फाजिल्का में नगर निगम के दफ्तर के बाहर आज सफाई कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ठेके की नौकरी को पक्का करने और मेहनताना बढ़ाने के लिए हड़ताल की भी घोषणा की। कर्मचारियों का आरोप है कि उनके द्वारा लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन सरकार कोई सुध नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि यही वजह कि सभी कर्मचारियों ने 2 दिन के लिए हड़ताल की घोषणा की है। 2 दिन की हड़ताल पर सफाई कर्मचारी कर्मचारियों ने कहा कि सरकार हमारी कोई सुनवाई नहीं कर रही है, इस कारण 2 दिन के लिए हड़ताल की गई है। उन्होंने इसी के साथ चेतावनी दी है कि अगर उनकी सुनवाई न हुई तो लंबे समय तक हड़ताल हो सकती है। कर्मचारियों को पक्का करने और DC रेट बढ़ाने की मांग सफाई कर्मचारी यूनियन के लीडर लवली वाल्मीकि ने बताया कि सफाई सेवक यूनियन 29 और 30 सितंबर दो दिन के लिए हड़ताल पर है। उन्होंने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और डीसी रेट में बढ़ौतरी करने की मांग लगातार की जा रही है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। सफाई यूनियन ने कहा कि उन्हें भरोसा दिया गया था कि सत्ता में आने के बाद सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा, लेकिन कुछ नहीं किया गया। डीसी रेट इतना कम है कि घर का गुजारा नहीं हो पा रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *