पंजाब के फाजिल्का जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने गए ग्रामीणों पर हमला हुआ है। मामले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एकजुट होकर लड़ना होगा : एसएसपी गांव अरणी वाला में सरपंच और पंचायत सदस्यों पर नशा तस्करों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर फाजिल्का के एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि सरपंच उनसे मिलने आए थे। एसएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा। जांच के दौरान पुलिस साथ लेकर जाएं उन्होंने ग्रामीणों और सरपंच को सलाह दी, कि जांच के दौरान पुलिस प्रशासन को साथ लेकर जाएं। एसएसपी ने चेतावनी दी, कि अगर कोई सरपंच और पंचायत के इस प्रयास के खिलाफ झगड़ा करेगा, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। नशा तस्करी के खिलाफ ग्रामीणों का यह कदम पंजाब में नशा मुक्ति अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।


