फाजिल्का में हाईवे जाम करने पर 60 लोगों पर FIR:सड़क हादसे के बाद महिला का शव रखकर प्रदर्शन किया, इलाज के दौरान तोड़ा दम

फाजिल्का में आज लोगों ने हाईवे पर एक महिला का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया गया और हाईवे जाम कर दिया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोग नामजद किए तो 60 लोगों को शामिल किया है और मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, मामला सड़क हादसे में महिला की मौत का है। घटना जलालाबाद के अमीरखास गांव की है। जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई को अमीरखास फिरोजपुर फाजिल्का हाईवे पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मृतक का महिला महिंदरों बाई का शव सड़क पर रख दिया गया और धरना लगाते हुए हाईवे जाम कर दिया गया। मृतक महिला का कुछ दिन पहले रोड एक्सीडेंट हुआ था। मामले में जुर्म की बढ़ोतरी करते हुए 106 बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी गई। घायल महिला जेरे की इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में जुर्म की बढ़ोतरी करते हुए 106 बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी गई। इसके बावजूद पारिवारिक सदस्यों द्वारा मृतक महिला के शव को सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए 50 से 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *