फाजिल्का में 11वीं के छात्र ने आत्महत्या की:रेलवे ट्रैक किनारे टीशर्ट का फंदा लगा पोल से लटका, पढ़ाई के साथ फैक्ट्री में करता था काम

फाजिल्का अबोहर में 11वीं कक्षा के एक छात्र ने रेलवे लाइन के किनारे बिजली के खंभे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पक्का सीडफार्म निवासी 18 वर्षीय मलविंद्र सिंह पुत्र मंजीत सिंह के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि उन्हें नर सेवा नारायण सेवा समिति के माध्यम से सूचना मिली थी कि रेलवे लाइन पर खंभा नंबर 69/1 के पास एक लड़के का शव लटका हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतक ने अपनी शर्ट का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक बंद मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने जब मोबाइल ऑन किया, तो उस पर आई कॉल से मृतक की पहचान 18 वर्षीय मलविंद्र सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी सीडफार्म पक्का के रूप में हुई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बताया कि मलविंद्र 11वीं कक्षा में पढ़ता था और स्कूल के बाद धागा फैक्ट्री में काम करने जाता था। घटना वाले दिन वह दोपहर को घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद आ रहा था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। थाना प्रभारी ने नर सेवा समिति के सहयोग से शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। छात्र द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *