बाढ़ और डेंगू के समय के दौरान अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने वाले स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों को पुलिस-प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस समय के दौरान न सिर्फ जिले के सरकारी डॉक्टरों ने अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं दी, बल्कि पुलिस के साथ बेहतर तालमेल बना लोगों तक हरसंभव मदद पहुंचाई है। इसके लिए जिले के 11 सरकारी डॉक्टरों को डिजी डिस्क से नवाजा गया है। फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि फाजिल्का में बाढ़ और डेंगू के दौरान पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का बेहतर तालमेल रहा। पुलिस कर्मचारियों के लिए अच्छी सुविधाएं प्रदान करने के साथ- साथ आम लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं फाजिल्का के स्वास्थ्य विभाग ने उपलब्ध करवाई है। यही वजह है कि आज फाजिल्का जिले के इन डाक्टरों को डीजी डिस्क लगाकर सम्मानित किया जा रहा है। एसएसपी बोले- हरसंभव मदद के लिए डॉक्टर आगे आएं उन्होंने बताया कि फाजिल्का जिले के कुल 11 डॉक्टर हैं। जिनकी टीम ने पुलिस- प्रशासन के साथ तालमेल बना अपनी ड्यूटी के प्रति ईमानदारी, निष्ठा और काबिलियत दिखाई है। अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देते हुए हरसंभव मदद के लिए आगे आए हैं। शनिवार को एसएसपी के उनके दफ्तर में पहुंचे जिले के सहायक सिविल सर्जन डॉक्टर रोहित गोयल, जनरल सर्जन अर्पित गुप्ता, एसएमओ डॉक्टर एरिक, डॉक्टर निशांत सेतिया और डॉक्टर भूपेन सिसोदिया को डीजी डिस्क लगाकर सम्मानित किया गया। उधर, इसके लिए सहायक सिविल सर्जन डॉक्टर रोहित गोयल ने कहा कि पुलिस के साथ साझा प्रयासों से डेंगू और बाढ़ के समय से निपटा है। इसके लिए उन्हें मिले इस सम्मान के लिए उन्होंने डीजीपी पंजाब गौरव यादव सहित एसएसपी गुरमीत सिंह का धन्यवाद किया।


