फाजिल्का में 18 सट्टेबाज गिरफ्तार:22 हजार रुपए जब्त, नए साल में लोगों को फंसाया था

फाजिल्का पुलिस ने नए साल में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 22 हजार रुपए की नकदी बरामद की गई है। डीएसपी तरसेम मसीह ने बताया कि सट्टेबाज भोले-भाले लोगों को पैसों का लालच देकर अपना शिकार बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को जैसे ही सूचना मिलती है, तत्काल कार्रवाई की जाती है। डीएसपी ने आम जनता से अपील की है कि वे सट्टेबाजों के झांसे में न आएं। पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध सट्टा गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस विभाग इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *