फाजिल्का में 22 युवाओं ने DC-SSP के सामने नशा छोड़ा:स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया इलाज, पीड़ितों को मिलेगी निशुल्क सुविधा

फाजिल्का में आज डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी के सामने 22 युवाओं ने नशा छोड़ने की इच्छा जताई। जिला प्रशासन और पुलिस ने नशे के खिलाफ प्रोजेक्ट आस के तहत खुईयांसरवर गांव में जागरूकता कैंप का लगाया। कैंप में फाजिल्का की डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू और एसएसपी गुरमीत सिंह मौजूद रहे। गुरुद्वारा बड़ तीर्थ साहिब हरीपुरा से संत बाबा बिकर सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। डिप्टी कमिश्नर संधू ने कहा कि कैंप का उद्देश्य नशा पीड़ितों से संवाद कर उन्हें इलाज के लिए प्रेरित करना है। सरकार नशा मुक्ति अभियान चला रही है। कैंप के माध्यम से लोगों के मन में नशा छोड़ने को लेकर जो भ्रम हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है। एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। साथ ही नशा पीड़ितों के इलाज के लिए कदम उठा रही है। स्वास्थ्य विभाग नशा पीड़ितों को मुफ्त इलाज की सुविधा दे रहा है। नशा छोड़ने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाती है। पुलिस उनसे कोई पूछताछ नहीं करती। एसएसपी ने पंचायतों से अपील की कि वे लोगों को नशा मुक्ति केंद्रों या ओट क्लिनिक तक लाएं। कैंप में 22 युवाओं ने नशा छोड़ने की इच्छा जताई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ही उनका पंजीकरण कर इलाज शुरू कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *