फाजिल्का की सिटी थाना पुलिस ने मुखबर खास हुआ द्वारा दी गई सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए बिहार से गांजा सप्लाई करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नशा तस्कर बिहार के रहने वाले है। जिनसे पुलिस ने करीब सवा 5 किलो गांजा बरामद किया है। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। बिहार के नशा तस्कर गिरफ्तार फाजिल्का सिटी थाना के एसएचओ लेखराज ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी। तभी सूचना मिली कि बिहार से फाजिल्का में गांजे की सप्लाई की जा रही है। पुलिस ने छापेमारी करते हुए 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नशा तस्करों से 5 किला 196 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महेंद्र मंडल, बीकू सादा, शिव कुमार निवासी सुपौल बिहार के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। जिनका एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। जिनसे पूछताछ की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि यह लोग किससे गांजा लेकर आ रहे है, और कब से नशे का यह धंधा चल रहा है।


