फाजिल्का से हल्का विधायक नरेंद्रपाल सवना ने फाजिल्का के भारत पाकिस्तान सरहदी गांवों को जाने वाली सड़क के नवनिर्माण के कार्य की शुरुआत करवाई है । विधायक का कहना है कि 3 करोड़ 85 लाख रुपए की लागत से सड़क को चौड़ा कर नया बनाया जाएगा । जिससे इलाके के लोगों को आ रही समस्या का समाधान होगा । क्योंकि लगातार शिकायत की जा रही थी कि सड़क छोटी होने के चलते हादसे हो रहे हैं। इसके बाद इस सड़क को बनाने का फैसला लिया गया ।
लोगों ने की थी नई सड़क की मांग जानकारी देते हुए फाजिल्का से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेंद्रपाल सवना ने बताया कि लोगों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी कि फाजिल्का से भारत पाक सरहदी गांवों को जाने वाली सड़क को चौड़ा कर नई बनाई जाये । 3 करोड़ 85 लाख रुपये की ग्रांट जारी क्यूंकि इस सड़क पर आने जाने में काफी दिक्कत होती थी और अक्सर हादसे हो रहे थे । जिस पर उन्होंने प्रपोजल बनाया और सरकार ने इस सड़क को बनाने के लिए 3 करोड़ 85 लाख रुपये की ग्रांट जारी की है । जिसके काम की शुरुआत कर दी गई है । विधायक ने बताया कि डेढ़ महीने में ये सड़क बनकर तैयार हो जाएगी । लोगों की मांग हुई पूरी विधायक ने बताया कि न सिर्फ सड़क का नवनिर्माण होगा बल्कि सड़क को चौड़ा भी किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि फाजिल्का के मलकाने मोहल्ले से लेकर गांव आलमशाह, अमरपुरा से होते हुए मोहम्मद अमीरा तक ये सारी नई सड़क बना दी जाएगी । जिसपर लोगों की बरसो पुरानी मांग पूरी हुई है । विधायक ने दावा किया आने वाले समय में बाकी रहते विकास कार्य भी मुक्कमल किए जाएंगे । इलाके के लोगों को विकास को लेकर कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी ।


