फाजिल्का जिले के अबोहर में पुलिस ने भारत माला प्रोजेक्ट मामले में हिरासत में लिए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 61 प्रदर्शनकारियों में से 21 महिलाओं को रिहा कर दिया है। वहीं 40 लोगों को दो बसों में भरकर फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद जेल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों को दो बसों में भरकर फाजिल्का लाया गया l जहां सरकारी अस्पताल में उनका मेडिकल करवाकर जेल भेजा गया है। वहीं 21 महिलाओं को रिहा कर दिया गया l खुद को आबादकार बताने वालों का कहना है कि वह पिछले लंबे समय से उस जगह पर बैठे हैं जहां पर अब भारत माला प्रोजेक्ट के तहत हाईवे बनाया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद बाईपास पर चक्का जाम वहीं प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के बाद परिजनों और किसान यूनियनों ने मलोट रोड बाईपास पर चक्का जाम कर दिया। किसान नेता सुखजिंदर राजन और सुभाष गोदारा ने कहा कि आजादी के बाद से सीडफार्म और अजीत नगर में रह रहे आबादकारों ने बंजर जमीन को कृषि योग्य बनाया। अब भारत माला प्रोजेक्ट के लिए उनकी जमीनें ली जा रही हैं। लेकिन सरकार मुआवजा देने की बजाय उन्हें जेल भेज रही है। वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किए वाहन नेताओं ने कहा कि जहां सरकार जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में प्रति परिवार 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की बात कर रही है, वहीं आबादकारों को कोई मुआवजा नहीं दिया जा रहा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक सभी गिरफ्तार लोगों को बिना शर्त रिहा नहीं किया जाता, उनका धरना जारी रहेगा। स्थानीय प्रशासन ने यातायात को सुचारू रखने के लिए वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट कर दिया है। जानें क्या है मामला अबोहर में हाईकोर्ट के आदेश पर सीड फॉर्म में भारत माला प्रोजेक्ट का काम शुरू किया गया है l इससे नाराज आबादकारों ने विरोध प्रदर्शन किया l जिस दौरान सैकडों लोग अपनी जमीनों के अधिग्रहण के विरोध में एकत्र हुए l प्रदर्शनकारी जब सीड फॉर्म चौकी के बाहर पंजाब सरकार का पुतला जलाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया l लोगों दो बसों में भरकर ले गए अब इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए लोगों दो बसों में भरकर फाजिल्का के सरकारी अस्पताल लाया गया है l प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार उन्हें धक्केशाही से उनकी आबाद जमीनों से उठा रही है और उचित मुआवजा दिए बिना उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। 40 के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस अधिकारी राजबीर सिंह के मुताबिक करीब 61 लोगों को गिरफ्तार किया गया है l जिनके खिलाफ 107/51 के तहत करवाई की गई है l हालांकि इस मामले में 21 महिलाओं को रिहा कर दिया गया l जबकि बाकी 40 लोगों को दो बसों में भरकर फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद जेल भेजा गया।


