फाजिल्का में 51 नवविवाहित जोड़ों को तोहफे:बाढ़ पीड़ितों की मदद, संस्था ने वॉशिंग मशीन, फ्रिज, LED, घरेलू सामान बांटे

फाजिल्का: भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके में आई भीषण बाढ़ ने भले ही किसानों और मजदूरों की कमर तोड़ दी हो, लेकिन समाज सेवा के जज्बे ने आज कई परिवारों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। स्थानीय अरोड़वंश धर्मशाला में आयोजित एक गरिमामय समारोह में डॉ. बी.डी. सचदेवा मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी ने बाढ़ प्रभावित 51 नवविवाहित जोड़ों को घरेलू उपयोग का कीमती सामान भेंट कर सम्मानित किया। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों को मिला संबल सोसाइटी की उपाध्यक्ष मैडम पूजा लूथरा सचदेवा ने बताया कि बीते महीनों में फाजिल्का के सरहदी गांवों में आई बाढ़ के कारण हालात बद से बदतर हो गए थे। कई परिवारों के घर और फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे वे भारी आर्थिक तंगी का शिकार हो गए। इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद जिन परिवारों ने कर्ज उठाकर अपनी बेटियों की शादियां कीं, उनकी मदद के लिए संस्था आगे आई है। क्या दिया गया नशे के खिलाफ जागरूक करती लड़कियों की प्रस्तुति समारोह केवल उपहार वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक सरोकार भी देखने को मिले। इस मौके पर युवा लड़कियों ने नशे के खिलाफ एक विशेष परफॉर्मेंस (प्रस्तुति) पेश की। इसके माध्यम से सीमावर्ती इलाकों में बढ़ रहे नशे के जाल के प्रति लोगों को जागरूक किया गया और स्वस्थ समाज के निर्माण का आह्वान किया गया। पीड़ितों ने जताया आभार: “कर्ज के बोझ तले दबे थे, संस्था ने दी राहत” उपहार पाकर भावुक हुए हुए। बताया कि बाढ़ ने उनकी फसलें और घर छीन लिए थे। बेटियों की शादी के लिए उन्हें भारी कर्ज लेना पड़ा। उन्होंने कहा, “आज जो मदद हमें मिली है, उससे हमारे परिवारों का बोझ कम हुआ है। हम डॉक्टर बी.डी. सचदेवा सोसाइटी के तहे दिल से शुक्रगुजार हैं।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *