फाजिल्का जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्यवाही की है l जिसमें पुलिस ने गांव झुग्गे जवाहर सिंह वाला में रेड कर मेडिकल संचालक के पुराने घर से करीब 6 लाख प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियां बरामद की है l बताया जा रहा है कि यह पंजाब की सबसे बड़ी रिकवरी है, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है l गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई जानकारी देते हुए फाजिल्का के एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर बड़ी कार्यवाही की गई है l एसएसपी का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक केमिस्ट द्वारा बड़ी संख्या में प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियां बेची जा रही है l जिसके तहत पुलिस ने गांव झुग्गे चुके जवाहर सिंह में रेड कर एक मेडिकल के साथ बने घर से करीब 5 लाख प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए है l फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले वहीं कुल गोलियों को मिलकर करीब 6 लाख प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गई है l जिसमें पुलिस ने मेडिकल संचालक चरनप्रीत सिंह और जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है, जो आगे नशा तस्करों को सप्लाई करते थे l हालांकि जांच के लिए तीन सदस्य अधिकारियों की टीम बनाई जा रही है l इसके द्वारा मामले की जांच की जाएगी और फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जाएंगे l


