फाजिल्का के मार्केट कमेटी दफ्तर में विधायक नरेंद्रपाल सवना द्वारा संगठन को मजबूत करते हुए नई नियुक्तियां की गई हैं। जिसमें जिला स्तरीय प्रभारी नियुक्त किए गए हैं l जिन्हें सोमवार को मार्केट कमेटी दफ्तर में बुलाया गया और विधायक द्वारा सम्मान देते हुए कहा कि सब मिलकर काम करेंगे। लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। फाजिल्का विधायक नरिंदरपाल सवना ने बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा फाजिल्का की टीम को और मजबूत करते हुए जिला स्तरीय नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए है l जिसमें यूथ टीम का राजिंदर कंबोज को जिला इंचार्ज, जिला सोशल मीडिया इंचार्ज जीत सिंह वारवल और बलजिंदर सिंह को जिला मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। पदाधिकारियों को आज मार्किट कमेटी दफ्तर में उनके द्वारा सम्मान दिया गया है l विधायक ने कहा कि आप का लक्ष्य लोगों की सेवा करना है l उन्होंने कहा कि पार्टी में नव नियुक्ति होने से पार्टी का कद और भी ऊंचा हुआ है l और सब मिलकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे l किसी को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।


