फाजिल्का में एएसआई पर पिस्तौल तानने वाले को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सिटी थाना पुलिस ने की है l आरोपी से 30 बोर लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद की है l पुलिस का कहना है कि आरोपी ने फाजिल्का के सदर थाने में पंचायत के दौरान पुलिस के एएसआई अधिकारी के साथ झगड़ा किया और पिस्तौल तान दी थी l सिटी थाना के एसएचओ लेखराज ने बताया कि फाजिल्का के सदर थाना में एसएचओ की मौजूदगी में पंचायत हो रही थी l इस दौरान गांव थेहकलंदर का रहने वाला पूर्ण पाल सिंह भी मौके पर आ गया l जहां पर पुलिस अधिकारी एएसआई रवि कुमार भी मौजूद थे l आरोपी ने एएसआई के साथ दुर्व्यवहार करते हुए झगड़ा करना शुरू कर दिया l इसके बाद थाने के गेट के पास आरोपी ने एएसआई पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल सीधा तान दिया। एएसआई ने साइड होकर खुद को बचाया
एएसआई रवि कुमार ने तुरंत वहां से साइड होकर खुद को सुरक्षित किया l मामले में सिटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्णपाल सिंह को न सिर्फ गिरफ्तार किया l बल्कि उसका लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद कर लिया है, जिसके खिलाफ रवि कुमार के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है l एसएचओ ने बताया कि कुछ समय पहले गांव थेहकलंदर में श्री गुरुद्वारा साहिब की जमीन को लेकर विवाद चला रहा है l इस मामले में भी आरोपी के लड़के द्वारा फायरिंग करने के आरोप में न सिर्फ लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया l बल्कि उसे भी गिरफ्तार भी किया जा चुका है l


