भारत-पाक सीमा पर दिन-रात देश के लिए सुरक्षा कर रही सीमा सुरक्षा बल का 61वां स्थापना दिवस फाजिल्का के भारत- पाक बॉर्डर पर भी मनाया गया। इस मौके पर बीएसएफ के कमांडर विश्राम मीणा खास तौर पर पहुंचे, जिन्हें सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि देश का जवान सरहदों पर दिन-रात ड्यूटी करते हुए तत्पर है और सुरक्षा में डटे हुए हैं। बीएसएफ के स्थापना दिवस से लेकर अब तक जुड़े पुराने सहयोगी और बॉर्डर एरिया विकास फ्रंट के अध्यक्ष लीलाधर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के समाज सेवक कुणाल कीर्ति मलिक जिला मेडिकल अफसर सिविल अस्पताल फाजिल्का, समाज सेवक मनोज नारंग, नवनीत सेठी ने रिट्रीट दर्शकों संग मिलकर बीएसएफ जवानों और अधिकारियों पर पुष्पवर्षा करके मिठाइयों से मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दी। वातावरण हुआ भक्तिमय राजस्थान के जयपुर से आए रिट्रीट दर्शकों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् की जय के जयघोष से वातावरण देशभक्तिमय कर दिया। इस मौके पर पहुंचे बीएसएफ के कंपनी कमांडर विश्राम मीणा को सम्मान चिह्न भी भेंट कर सम्मानित किया गया। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि दिन-रात वह देश की सुरक्षा में डटे हुए हैं। चाहे सर्दी हो या गर्मी बीएसएफ जवान देश की सुरक्षा के लिए तत्पर है। यही वजह है कि पाकिस्तान में बैठे तस्करों की नापाक कोशिशों को भी लगातार नाकाम किया जा रहा है।


