फाजिल्का में DC ऑफिस के बाहर रोष प्रदर्शन:बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग, पंजाब को मिले डैम का कंट्रोल

फाजिल्का जिले के डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के बाहर अलग-अलग जत्थेबंदियों द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों को पूरा मुआवजा देने की मांग की जा रही है। साथ ही मांगे रखी जा रही है कि सरहदी इलाके में तारबंदी के उस पार पड़ती कच्ची जमीनों को पक्का किया जाए। सीमा से 3 किलोमीटर के एरिया में प्रत्येक घर में सरकारी नौकरी दी जाए। डैम सेफ्टी एक्ट के तहत डैम का कंट्रोल राज्य सरकार को दिया जाए। इन सभी मांगों को लेकर वह रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। चार जत्थेबंदियां दे रहे धरना प्रदर्शन पंजाब स्टूडेंट यूनियन के नेता कंवलजीत सिंह और डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के प्रदेश सचिव महिंदर कौड़ियांवाली ने बताया कि चार जत्थेबंदियों द्वारा फाजिल्का के डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब, कीर्ति किसान यूनियन, पंजाब स्टूडेंट यूनियन और नौजवान भारत सभा शामिल है। जिसमें वह बाढ़ प्रभावित लोगों के पक्ष में उन्हें मुआवजा देने लिए सड़कों पर उतरे है । प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सीमा इलाके के कई गांव बाढ़ से बर्बाद हो चुके है। जिसमें उन्होंने मांग रखी कि सीमा के इलाके में तीन किलोमीटर के क्षेत्र में पढ़ते प्रत्येक घर में सरकारी नौकरी दी जाए और इसके लिए गारंटी कानून बनाया जाए। प्रदर्शनकारियों ने आगे बताया कि डैम सेफ्टी एक्ट के तहत इसका कंट्रोल राज्य सरकार को दिया जाए। भारत पाक तारबंदी के उस पार पड़ती कच्ची जमीनों को पक्का किया जाए। और इस बार बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों को पूरा मुआवजा दिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *