फाजिल्का सरकारी अस्पताल में मृत मिले 6 पक्षी:प्राइवेट वार्ड में सफाई तक नहीं, सिविल सर्जन ने एसएमओ से मांगी रिपोर्ट

फाजिल्का के सरकारी अस्पताल के दूसरी मंजिल पर बनाए गए प्राइवेट कमरों के अंदर मृतक पक्षी पड़े हुए मिले l प्राइवेट रूम को खोलना तो दूर उसकी सफाई तक नहीं की गई l मामला सिविल सर्जन के ध्यान में पहुंचा तो सिविल सर्जन इसके लिए एसएमओ से रिपोर्ट मांगी है l जानकारी के अनुसार फाजिल्का के जिला सरकारी अस्पताल की दूसरी मंजिल पर कुछ प्राइवेट कमरे बनाए गए हैं l जहां पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दावा किया जा रहा है l लेकिन इन प्राइवेट कमरों के हालात ऐसे हैं कि उनके अंदर न तो कभी सफाई की गई और न ही इस ओर किसी ने ध्यान दिया। प्राइवेट कमरों के अंदर मर रहे पक्षी अब हालात ऐसे हो चुके हैं कि इन प्राइवेट कमरों के अंदर पक्षी मर रहे हैं l एक कमरे में करीब पांच पक्षी मृतक मिले l जबकि दूसरे में भी एक पक्षी मृतक पाया गया। l मौके का वीडियो बना लिया गया है l इस बाबत जब सवाल फाजिल्का के सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्रशेखर को किया गया तो उन्होंने कहा कि मीडिया के जरिए मामला उनके ध्यान में आया है l अस्पताल में नर्स स्टाफ की कमी के चलते परेशानी जिसके बाद न सिर्फ इन कमरों की सफाई करवाई जाएगी l बल्कि इस बाबत एसएमओ रिपोर्ट भी मांगी जाएगी l उन्होंने कहा कि प्राइवेट कमरे तो बना दिए गए लेकिन इसके लिए नर्स स्टाफ की जरूरत है l जिसकी कमी के चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है l इसका समाधान भी वह करने के लिए विशेष बैठक बुला रहे हैं l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *