फाजिल्का से 32 रुटों पर नहीं चली बसें:बस स्टैंड पर धरना देकर बैठे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ नारेबाजी, यात्री परेशान

पंजाब में पनबस और पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल के चलते फाजिल्का से पंजाब समेत बाहरी राज्यों को जाने वाली बसों का आज हड़ताल के पहले दिन नहीं हो सका है। सभी कर्मचारियों ने फाजिल्का के बस स्टैंड पर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आज फाजिल्का से राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल सहित 32 रूटों पर जाने वाली बस सेवा प्रभावित हुई l यूनियन के डिपो प्रधान रविंद्र सिंह रिंकू, जनरल सचिव मनप्रीत सिंह और अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह ने आरोप लगाया कि पिछले 2 जनवरी को ट्रांसपोर्ट मंत्री पंजाब द्वारा खानापूर्ति के लिए मीटिंग बुलाई गई l ट्रांसपोर्ट मंत्री पंजाब द्वारा ट्रांसपोर्ट की विभिन्न संगठनों को मीटिंग में शामिल कर ट्रांसपोर्ट के कर्मचारियों को 10 साल वाली डाउन कैडर की पॉलिसी को लागू करने के लिए कहा गया l जिसमें कोई भी ट्रांसपोर्ट के पक्के मुलाजिम को मिलने वाली विशेष सुविधा नहीं हैl सरकार कर रही टाल-मटोल प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें अपने विभाग के सर्विस रूल के तहत पक्का किया जाए न कि इस कच्ची पॉलिसी के तहत l लगभग 1 वर्ष से जत्थेबंदी इस पॉलिसी को लेकर सरकार से लगातार मीटिंग करती आ रही है l लेकिन हर बार सरकार टालमटोल कर समय बिता रही है l लेकिन सुनवाई न होने की सूरत में अब उनके द्वारा संघर्ष तेज कर दिया गया है l जिसके चलते अब तीन दिवसीय हड़ताल कर दी गई है और पंजाब रोडवेज बसों का चक्का जाम कर दिया गया हैl यही वजह है कि अब फाजिल्का से आज राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल जाने वाले सभी रूट प्रभावित हुए हैं l इतना ही नहीं यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *