फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर शादी से लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। कार में सवार पाँच लोगों में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से दो लोगों को गंभीर हालत के कारण रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। हादसा जिले के जलालाबाद के अमी्र खास गांव के पास हुआ। हादसे के बाद वहां जाम लग गया है। ट्रक चालक ने भागने के बजाय कार सवार घायलों को निकालने में सहायता की। मौके पर पहुंची पुलिस गाडि़यों को हटाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। घायलों में दो की हालत गंभीर, रेफर प्राप्त जानकारी के अनुसार, फाजिल्का जिले के गाँव महालम का रहने वाला परिवार फिरोजपुर में एक शादी समारोह में गया था। वहाँ से परिवार के पाँच सदस्य जलालाबाद लौट रहे थे। गाँव अमीर खास के नजदीक ट्रक के साथ उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में गाँव महालम निवासी बिंदर सिंह और उनकी पत्नी की मौत हो गई। हादसे में बाकी तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक ने कार सवारों को बाहर निकाला। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। बताया जा रहा है कि इन तीन में से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है। PHOTOS लोगों ने ट्रक चालक से कहा भाग जाओ पर वह सहायता में जुटा ट्रक चालक मौके से भागा नहीं, बल्कि घायलों की सहायता की। ट्रक चालक का कहना है कि वह अमृतसर का रहने वाला है। वह जलालाबाद से ट्रक में चावल लोड कर अमृतसर जा रहा था। हालाँकि, लोगों ने उसे भागने के लिए कहा, लेकिन वह भागा नहीं, बल्कि उसने कार सवार लोगों को कार से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। मौके पर पहुँचे थाना अमीर खास के एसएचओ, पुलिस अधिकारी जुगराज सिंह का कहना है कि मामले में जाँच पड़ताल के बाद जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल, ट्रैफिक जाम हो गया है, जिसे खुलवाया जा रहा है।


