फादर बोले-प्रभू यीशु ने मानवता के लिए बलिदान दिया:बालाघाट के चर्चों में हुई खास प्रेयर, लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई

बालाघाट में आज गुरुवार को ईसाई समुदाय ने क्रिसमस धूमधाम से मनाया। प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मुख्यालय के मेथोडिस्ट और कैथोलिक चर्चों में खास प्रेयर हुई। फादर ने प्रभु यीशु का संदेश पढ़कर सुनाया इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मावलंबी उपस्थित थे। चर्च के फादर ने प्रभु यीशु का संदेश पढ़कर सुनाया। इसके बाद क्रिसमस के गीत गाए गए और पवित्र बाइबिल से प्रभु यीशु के जन्म का वृत्तांत पढ़ा गया। प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में केक भी काटे गए। नगर के कैथोलिक चर्च में भी इसी तरह क्रिसमस पर्व मनाया गया, जहां लोगों ने एक-दूसरे को ‘हैप्पी क्रिसमस’ और ‘मेरी क्रिसमस’ कहकर बधाई दी। फादर बोले-प्रभु यीशु ने मानवता के लिए बलिदान दिया मेथोडिस्ट चर्च के फादर सुरेश कुमार ने बताया कि बाइबिल के अनुसार, उद्धार कर्ता प्रभु यीशु मसीह का जन्म एक गोशाला में हुआ था। वे मानव जाति के उद्धार के लिए मानव रूप धारण कर इस संसार में आए थे। फादर सुरेश कुमार ने आगे बताया कि प्रभु यीशु ने मानवता के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने लोगों को सौहार्द्र, प्रेम और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया, जिसका आज भी पूरा ईसाई समाज अनुसरण करता है। उन्होंने धरती पर अमन और शांति का पैगाम लाने की बात भी कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *