फायरिंग कर जानलेवा हमला के दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त

बाड़मेर | धोरीमन्ना पुलिस और डीएसटी टीम ने फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही वारदात में उपयोग लिए गए वाहन को भी जब्त किया। धोरीमन्ना पुलिस थाना क्षेत्र में 17 सितंबर को भजनलाल को जान से मारने की नीयत से मारपीट कर फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस दौरान भजनलाल ने बताया कि कृषि मण्डी से खारी जाने वाली सड़क पर सुनियोजित तरीके से वाहनो में सवार दिनेश, हापूराम, मनोहर व विकास, प्रकाश निवासी नेडीनाडी व चार-पांच अन्य अज्ञात लोगों द्वारा जान से मारने की नियत से गाड़ी को रुकवा कर पिस्टल से दो फायर कर मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने डीएसटी टीम के सहयोग से वारदात के दो आरोपी श्रवण कुमार निवासी कबुली धोरीमन्ना व कमलेश कुमार निवासी नेडीनाडी कोे गिरफ्तार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *