फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार:बंदूक-कट्टा बरामद, सिगरेट को लेकर हुए विवाद पर चलाईं थी गोलियां

कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम को राठौर परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई 315 बोर की बंदूक और एक कट्टा बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों का शहर में जुलूस भी निकाला। इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। सिगरेट को लेकर हुए विवाद में चलाईं थी गोलियां
शनिवार को बारह फुटा रोड पर रहने वाले अनिकेत राठौर से सिगरेट मंगवाने को लेकर आरव गुर्जर का विवाद हो गया था। विवाद के बाद आरोपी अनिकेत राठौर के घर पहुंच गए और बंदूक व कट्टे से फायरिंग की। इसके साथ ही घर पर पथराव भी किया गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने धीरा गुर्जर, आरव गुर्जर, राजा गुर्जर और सोनू गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में जुलूस निकाला। बंदूक और कट्टा बरामद कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया ने बताया कि आरोपियों ने शहर में डर फैलाने की नीयत से फायरिंग की थी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बंदूक और कट्टा भी बरामद कर लिया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *