भास्कर न्यूज | अमृतसर पुलिस ने बांके बिहारी गली में केके ज्वेलर शॉप में गोली चलाने वाले दूसरे आरोपी को 26 दिन बाद काबू किया है। आरोपी की पहचान समीर उर्फ बॉबी निवासी कोट खालसा के रूप में हुई है। एडीसीपी सिटी-2 सिरीवेनेला ने बताया कि 29 दिसंबर रात साढ़े 8 बजे शॉप में 2 लुटेरे लूट के इरादे से दाखिल हुए थे। इस दौरान गुरजीत सिंह ने पिस्तौल से 2 गोलियां चलाई थी। साथी समीर गुरजीत से पिस्तौल छीनकर फरार हो गया था। जबकि गुरजीत को दुकानदार विक्की शर्मा ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया था।


