कंपू चौराहे पर चलती कार में लगी आग। दूसरे चित्र में जलने के बाद कंडम कार। कंपू थाने के शीतला सहाय चौराहे पर गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक चलती हुई कार में आग लग गई। चालक ने कार में से धुंआ निकलता देख उसने कार रोक ली। कार के रुकते ही आग तेजी से फैल गई, लेकिन तब तक चालक से दूर चला गया, जिससे उसकी जान बच गई। लोगों ने फायर अमले को इसकी खबर दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड आती तब तक कार पूरी तरह जल गई थी। पारस विहार कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय गौरव पांडे थाने में आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपनी अर्टिगा सीएनजी कार (एमपी07 जेडजी 9939) से गुरुवार शाम करीब 7 बजे 13 बटालियन कंपू से अपने घर पारस विहार जा रहे थे। तभी रास्ते में शीतला सहाय चौराहे के पास कार में धुंआ निकलने लगा। इसलिए उन्होंने कार से उतरकर चैक करना चाहा, तो आग तेजी से फैल गई। कंपू थाना प्रभारी अमित शर्मा का कहना है कि आग लगने की असल वजह का पता लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सिग्नल आने पर कार चालक ने ब्रेक लगाए गए। तब चालक को पता चला कि कार में से धुंआ निकल रहा है।


