फारेस्ट रेस्ट हाउस में अश्लील डांस,डिप्टी रेंजर व फारेस्टर सस्पेंड:DFO ने FIR दर्ज करने एसपी को भेजा पत्र, तत्कालीन रेंजर को जारी हुआ नोटिस

सूरजपुर के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद DFOने मामले की जांच कराई। प्रारंभिक जांच के आधार पर CCF सरगुजा ने डिप्टी रेंजर एवं फारेस्टर को सस्पेंड कर दिया है। तत्कालीन रेंजर को विभाग ने नोटिस जारी किया है। जांच के बाद सूरजपुर DFO ने सूरजपुर एसपी को पत्र लिखकर वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों के खिलाफ FIR करने कहा है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो 1-2 साल पुराना बताया गया है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो रामानुजनगर ब्लॉक के कुमेली रेस्ट हाउस का है। वीडियो में डांसर अश्लील डांस कर रहे हैं और कुछ लोग डांसरों पर पैसे लुटाते और जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि और शासकीय कर्मचारी भी दिखाई दे रहे हैं। देखिए पहले ये तस्वीरें… प्रारंभिक जांच के बाद हुई कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद सूरजपुर DFO दुलेश्वर साहू ने मामले की जांच कराई। फारेस्ट SDO अजय तिवारी की टीम ने रेस्ट हाउस के गार्ड एवं सरपंच सहित ग्रामीणों का बयान लिया। DFO ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट CCF सरगुजा को भेजी। सरगुजा CCF दिलराज प्रभाकर ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार डिप्टी रेंजर रविशंकर तिवारी एवं फारेस्टर शैलेश टीना लकड़ा को सस्पेंड कर दिया है। तत्कालीन रेंजर RC प्रजापति को नोटिस भेजा है। RC प्रजापति प्रमोशन के बाद एसडीओ बन गए हैं। रेंजर देते थे रेस्ट हाउस की चाबी
रेस्ट हाउस के चौकीदार ने कहा कि तत्कालीन रेंजर RC प्रजापति के पास रेस्ट हाउस की चाबी होती थी। वे खुद नेताओं को चाबी दे देते थे। वे फोन पर कह देते थे कि नेताजी लोग जा रहे हैं, बैठने की व्यवस्था कर देना। चौकीदार ने भी कहा कि वायरल वीडियो काफी पुराना है। दर्ज होगी FIR, एसपी को लेटर
सूरजपुर DFO दुलेश्वर साहू ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए सूरजपुर एसपी को पत्र लिखा है। डीएफओ ने वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज करने कहा है। मामले में जल्द ही FIR भी दर्ज हो सकती है। ………………………… यह खबर भी पढ़ें… कपड़े उतारकर नाचीं डांसर्स, प्राइवेट-पार्ट दिखाए…VIDEO: SDM ने पैसे लुटाए, KISS लेने वाले 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसडीएम हटाए गए, आयोजन समिति के 14 सदस्य अरेस्ट छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ऑर्केस्ट्रा की डांसर्स ने अश्लील डांस किए। लड़कियां अर्धनग्न होकर नाचती रहीं। मंच पर कपड़े उतारकर पब्लिक को प्राइवेट पार्ट्स दिखाती रहीं। कार्यक्रम में मौजूद SDM तुलसी दास मरकाम और पुलिसकर्मी पैसे लुटाते रहे। VIDEO भी बनाते नजर आए। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *