फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे पर गहरी धुंध ने रोकी वाहनों की रफ्तार:विजिबिलिटी जीरो,मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी, दो दिन और छाई रहेगी धुंध

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है, जिसका असर पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का क्षेत्र में देखा जा रहा है। दो दिन की बारिश के बाद सोमवार सुबह से गहरा कोहरा छाया हुआ है। जिससे विजिबिलिटी शून्य हो गई है। वाहन चालकों को दिन के समय भी अपने वाहनों की हेडलाइट्स जलाकर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। फाजिल्का जिले में पिछले दो दिनों से जारी बारिश के बाद आज मौसम में बदलाव आया है। कोहरे के साथ-साथ ठंडी हवाओं ने सर्दी की तीव्रता को और बढ़ा दिया है। दिन का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो रात में गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। आम जनजीवन प्रभावित सड़कों पर छाई गहरी धुंध के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दिनों तक इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है। नागरिकों से सतर्कता बरतने और यात्रा के दौरान विशेष सावधानी रखने की अपील की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *