पंजाब के फिरोजपुर के गांव बाजीदपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव के एक किसान जगसीर सिंह द्वारा अपनी पत्नी और बेटे को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली गई। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। जानकारी देते हुए स्थानीय निवासियों ने बताया कि जगसीर सिंह मेहनती किसान है और अब आलू की खेती कर रहा था। इतना ही नहीं वह कब्बडी का खिलाड़ी है। लेकिन उसने ये कदम क्यों उठाया समझ नहीं आ रहा। उन्होंने बताया कि करीब दो वर्ष पहले जगसीर के भाई की मौत हो चुकी है। अब जगसीर ही घर संभाल रहा था। यह 3 फोटो देखिए… दोपहर तक नौकर के साथ था किसान
जगसीर के यहां काम करते वाले एक कर्मचारी ने बताया कि वह अपने पिता सहित तीन लोग है। जो जगसीर सिंह के यहां खेती करते हैं। उन्होंने बताया आज दोपहर बारह बजे तक वह जगसीर उनके साथ था। इसके बाद नौकर खेत में चला गया और जब वह वापस घर लौटे तो उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी। भाग कर देखा तो जगसीर, उसकी पत्नी और बच्चे को गोली लगी थी। पास में ही पिस्टल पड़ी थी। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। गोली चलने की वजह अभी सामने नहीं आई। लेकिन बताया जा रहा है कि जगसीर ने खुद को गोली मारने के साथ-साथ अपनी पत्नी और बच्चे को भी गोली मार दी।


