फिरोजपुर में नशा तस्करों ने युवक को चप्पल-बेल्ट से पीटा:आंखों में मिर्च डाली, पुलिस से मुखबिरी के शक में अधनंगा किया

फिरोजपुर में नशा तस्करों ने एक युवक को बेरहमी से चप्पल और बेल्ट पीटा है। पुलिस को सूचना देने के शक में तस्करों ने युवक को अधनंगा कर उसका वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह घटना फरीदकोट रोड स्थित नवां पुरबा गांव तीन-चार दिन पहले की है, जिसकी वीडियो अब वायरल है। दिहाड़ी मजदूर विशाल ने बताया कि पुलिस ने कुछ दिन पहले उसके गांव के कुछ नशा तस्करों को पकड़ा था। थाने से लौटने के बाद तस्करों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे रास्ते से उठा लिया। आरोपियों ने उसकी आंखों में लाल मिर्च डाली। फिर उसे रुकना मुंगला गांव ले जाकर पीटा। पिटाई का वीडियो वायरल करने पर मामले का पता चला
विशाल ने डर के कारण पहले किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। लेकिन जब आरोपियों ने पिटाई का वीडियो वायरल किया तो मामला सामने आया। विशाल के पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसकी मां बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। घर में उसकी छोटी बहन भी है। पीड़ित की शिकायत पर हल्का डीएसपी करण शर्मा ने जांच शुरू कर दी है। विशाल ने शिकायत में आरोपियों के नाम भी लिखे हैं। डीएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की सूचना देने वालों की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है। नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम को सफल बनाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *