काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने फिरोजपुर कैंट इलाके में नाकाबंदी दौरान बाइक सवार एक युवक को गिरफ्तार किया है l जिसके कब्जे से 575 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है l हालांकि इस मामले में फाजिल्का के स्टेट स्पेशल सेल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है l आरोपी को सरकारी अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है l काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने फिरोजपुर के कैंट इलाके में श्मशान घाट के नजदीक नाकाबंदी की गई थी l इसी दौरान बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई तो उससे 575 ग्राम हेरोइन बरामद हुई l आरोपी को फाजिल्का स्टेट स्पेशल सेल पुलिस लेकर आई है l आरोपी को सरकारी अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया, जहां पर मेडिकल करवाने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी पर पहले भी मुकदमा दर्ज है, जिससे अब रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी हालांकि पकड़े गए आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना वासी फिरोजपुर के रूप में हुई है l


