फिरोजपुर में पुलिस-गैंगस्टर के बीच मुठभेड़:क्रॉस फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, बचने की कोशिश के दौरान बाइक फिसली

फिरोजपुर में पुलिस ने आज देर शाम एक मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर मनप्रीत मन्नू को गोली मारकर घायल कर दिया। निहाला किल्चा का रहने वाला मन्नू शहर में हुए दोहरे हत्याकांड समेत तीन हत्या के मामलों में फरार था। एसएसपी भूपिंदर सिंह के अनुसार, शाम को किले वाले चौक पर नाकाबंदी के दौरान मनप्रीत मन्नू का पुलिस से सामना हुआ। बचने की कोशिश में उसकी बाइक फिसल गई। आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। एक गोली पुलिस की सरकारी गाड़ी को लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारी और उसे पकड़ लिया। दो पिस्तौल बरामद
​​​​​​​मनप्रीत को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्तौल बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि मनप्रीत विदेश में बैठे गैंगस्टर आशीष चोपड़ा का करीबी साथी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *