फिरोजपुर में महिला चलाएगी ट्रेन:संध्या शाह बनीं पहली महिला मालगाड़ी ड्राइवर, 2016 में हुआ था चयन

फिरोजपुर मंडल में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ा है। संध्या शाह ने मंडल की पहली महिला मालगाड़ी ड्राइवर बनकर इतिहास रचा है। उन्होंने स्वतंत्र रूप से मालगाड़ी का सफल संचालन किया। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारक संध्या का चयन 2016 में रेलवे भर्ती बोर्ड जम्मू द्वारा सहायक लोको पायलट के पद पर हुआ था। ट्रेनिंग के बाद उन्हें फिरोजपुर मंडल के लुधियाना मुख्यालय में नियुक्त किया गया। फिरोजपुर मंडल में संध्या दूसरी महिला लोको पायलट हैं। हालांकि, मालगाड़ी का स्वतंत्र संचालन करने वाली वह पहली महिला हैं। उनकी पहली ड्यूटी के दौरान महिला सहायक लोको पायलट आरती और मुख्य लोको निरीक्षक हरमिंदर सिंह मौजूद थे। रेलवे अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। यह उपलब्धि रेलवे के तकनीकी क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *