फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा अलवर पहुंचे:अलवर टाइगर मैराथन के ब्रांड एंबेंस्डर बने, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ हेलिकॉप्टर से आए

अलवर में 8 फरवरी को होने वाली टाइगर मैराथन के ब्रांड एंबेस्डर व फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सााथ हेलिकॉप्टर से अलवर पहुंच गए। रणदीप अलवर के सिटी पैलेस में अलवरवासियाों से मिलेंगे। यहां 8 फरवरी को होने वाली इंटरनेशनल मैराथन की जानकारी साझा करेंगे। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पहले बता चुके हैं अलवर में इंटरनेशनल टाइगर मैराथन में करीब 25 हजार से अधिक युवा, बच्चे व बड़े भाग लेंगे। इस मैराथन में काफी विदेशी मेहमान भी भाग लेंगे। पिछले साल भी अलवर में केंद्रीय मंत्री व अलवर सांसद के प्रयासों से मैराथन का आयोजन हुआ था। इस बार उसी मैराथन को बड़ा रूप दिया गया है। इस बार मैराथन के ब्रांड एंबेस्टर रणदीप हु्ड्डा को बनाया गया है। मैराथन से करीब एक महीने पहले ही ब्रांड एंबेस्डर अलवर आए गए हैं। जो अलवर के युवाओं को मैराथन का महत्व बताएंगे। केंद्रीय मंत्री यादव पहले से बताते आ रहे हैं इस मैराथन का उद्देश्य टाइगर को बचाना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *