फिल्म एक्टर अन्नू कपूर ने गाने गाए, जमकर झूमे:भोपाल में लाइव अंताक्षरी 14 फरवरी को; सिंगर्स के ऑडिशन लिए

भोपाल में 14 फरवरी को फिल्म एक्टर अन्नू कपूर लाइव अंताक्षरी की मेजबानी करेंगे। इससे पहले बुधवार को उन्होंने ऑडिशन भी लिए। रविंद्र भवन में कई लोगों ने ऑडिशन दिए। इस दौरान अन्नू कपूर भी झूम उठे। उन्होंने कई गाने भी गाए। इससे पहले प्रसिद्ध अभिनेता अन्नू कपूर और स्टूडियो रि-फ्यूल के कुमार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी मुलाकात की। बता दें कि 14 फरवरी को रविंद्र भवन में रंग अंताक्षरी का शानदार नजारा देखने को मिलेगा। इस लाइव अंताक्षरी प्रतियोगिता की मेजबानी अन्नू कपूर और जाने-माने गीतकार, उद्यमी एवं आईआईटी के पूर्व छात्र कुमार करेंगे। इस कार्यक्रम में शहर के प्रतिभाशाली लोग आकर्षक पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। ऑडिशन बुधवार को हुए। जिसमें सुबह से शाम तक कई सिंगर्स शामिल हुए और गाने गाए। गुरुवार को भी ऑडिशन होंगे। इसमें चयनित प्रतिभागी 14 फरवरी को मुख्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। लाइव अंताक्षरी के विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। भोपाल में नई परंपरा की शुरुआत
कुमार, जिन्होंने हाल ही में पद्मश्री सुरेश वाडेकर के साथ हिट रेडियो शो ‘ऐ जिंदगी गले लगा ले’ लॉन्च किया है। इस कार्यक्रम के जरिए मनोरंजन और संस्कृति को एक साथ जोड़ने का अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे। उनके लोकप्रिय ‘रेडियो कॉलम बाय कुमार’ पहले ही लॉन्च हो चुका है। टिकट बुकिंग के लिए स्टूडियो रि-फ्यूल का नया ऐप
इस आयोजन की खास बात यह है कि पहली बार भोपाल के किसी शो में टिकट बुकिंग के लिए स्टूडियो रि-फ्यूल (Studio Refuel) का नया ऐप पेश किया गया है। इस ऐप के माध्यम से लोग आसानी से ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं। स्टूडियो रि-फ्यूल के संस्थापक कुमार ने इस प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया है, जिससे दर्शकों को टिकट खरीदने में और अधिक सुविधा होगी। आयोजन के बारे में बात करते हुए कुमार ने कहा कि भोपाल एक ऐसा शहर है जो अपनी सांस्कृतिक धरोहर में गहराई से जुड़ा हुआ है। इस लाइव अंताक्षरी के माध्यम से हम संगीत और परंपरा की खुशी को फिर से जीवित करना चाहते हैं और शहर की प्रतिभा को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *