फिल्लौर में दिया प्रवासियों को अल्टीमेटम:खुसरोपुर में शरारती तत्वों ने प्रवासियों की झोपड़ियों जलाईं

भास्कर न्यूज | जालंधर/फिल्लौर लोक इंसाफ मंच और भाईचारे के संगठनों ने शनिवार को फगवाड़ा में होशियारपुर हत्याकांड के दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। मार्च में सैकड़ों पुरुष, महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया। यहां हरवीर के पिता अमनदीप सिंह, बहन जैस्मीन कौर और गांव भनोकी की पंचायत सदस्य व गांववासी मौजूद थे। मार्च का नेतृत्व अध्यक्ष जरनैल फिल्लौर, राजविंदर सिंह मुठड्ढा कलां, अमर, सुरिंदर सिंह खालसा, नवदीप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। यह विरोध मार्च फगवाड़ा बस स्टैंड के सामने विशाल मेगा मार्ट से शुरू हुआ और शहर से होते हुए टाउन हॉल फगवाड़ा में समाप्त हुआ। नेता पुरुषोत्तम फिल्लौर, मास्टर हंस राज, रामजी दास गन्ना गांव, हनी संतोखपुरा, सरबजीत कुमार पूर्व सरपंच रामगढ़, राजविंदर मुठड्ढा, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सुनील गन्ना गांव, रवि कलेर, सोमनाथ शेखूपुर, परविंदर फलपोता, मग्घर जगतपुर, सुरिंदर महला, हैप्पी संगोवाल और सरकारी शिक्षक संघ पंजाब के राज्य नेता करनैल फिल्लौर, भारतीय किसान यूनियन दोआबा जिला जालंधर के सचिव हरजीत सिंह ढेसी, जनवादी नौजवान सभा के कमलजीत रामगढ़, पुराना पेंशन बहाली संघर्ष समिति के परमिंदर सिंह आदि ने मांग की कि होशियारपुर के निर्दोष हरवीर की हत्या करने वाले सभी दोषियों को फांसी दी जाए और मामले का त्वरित फैसला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए और परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *