अमृतसर| रेलवे स्टेशन के सामने बने फुटपाथ पूरी तरह टूट चुके हैं, जिससे यहां से गुजरने वाले यात्रियों और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह इलाका शहर के बीचोंबीच स्थित है। रेलवे स्टेशन होने से यहां रोजाना बड़ी संख्या में टूरिस्ट और यात्री पहुंचते हैं। फुटपाथ टूटने के कारण लोग सड़क पर चलने को मजबूर हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं टूटे फुटपाथों पर गंदगी फैली हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र की छवि खराब हो रही है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से फुटपाथों की मरम्मत नहीं करवाई गई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द फुटपाथों को दुरुस्त कर साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए। – महकप्रीत कौर, निवासी अल्बर्ट रोड।


