फुटबॉलर ने ‘मिर्जापुर’ देख गर्लफ्रेंड का गला रेता:मुरादाबाद में बोला- चीट कर रही थी, उस्तरे से तड़पाकर मारा तो सुकून मिला

मुरादाबाद में फुटबॉलर ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। आरोपी OTT सीरीज मिर्जापुर के कैरेक्टर ‘कंपाउंडर’ से प्रभावित था। उसने उस्तरे से अपनी गर्लफ्रेंड का गला रेता, जिससे पलभर में उसकी मौत हो गई। पकड़े जाने के बाद बोला- मेरी लिव इन पार्टनर चीट कर रही थी। वो पहले से शादीशुदा थी। अपने पहले पति से बातें करती थी। उससे मिलती भी थी। जब वो मरी, तो मुझे बहुत सुकून मिला। विस्तार से जानिए पूरा मामला… 25 दिसंबर को मिली थी लाश
25 दिसंबर की सुबह भोजपुर में काशीपुर रोड पर जहांगीरपुर गांव के पास सड़क किनारे एक लेडीज की डेडबॉडी पड़ी मिली थी। उसके एक हाथ पर मोहित और दूसरे पर आकांक्षा नाम का टैटू गुदा हुआ था। पुलिस ने डेडबॉडी की तस्वीरों को शिनाख्त के लिए जिले के सभी थानों और आसपास के थानों में भेजा था। डेडबॉडी उत्तराखंड के बॉर्डर एरिया में मिली थी। इसलिए वहां भी तस्वीरें भेजी गईं। 27 दिसंबर को डेडबॉडी की शिनाख्त उत्तराखंड के गड्‌ढा कालोनी निवासी भूरा कश्यप की बेटी अंजली उर्फ आकांक्षा के रूप में हुई थी। छोटी बहन ने कहा था- पति ने की हत्या
डेडबॉडी की शिनाख्त होने के बाद अंजली की छोटी बहन अनीता ने पुलिस से कहा था कि बहन की हत्या उसके लिव इन पार्टनर मोहित सैनी ने की है। उसने पुलिस को बताया था कि मोहित काशीपुर में ही एक किराए के घर में अंजली के साथ रहता था। मोहित ही अंजली को काशीपुर से लेकर निकला था। तभी से वो गायब थी। अब पढ़िए खूनी लव स्टोरी की शुरुआत से लेकर अंत तक सब कुछ मोहित के घर में पति संग किराए पर रहने आई थी अंजली उर्फ आकांक्षा
SP ग्रामीण कुंवर आकाश ने बताया- नागफनी थाना क्षेत्र में बंगला गांव का रहने वाला मोहित सैनी बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। इसके अलावा फुटबॉल का खिलाड़ी है। श्रीगंगा नगर में फुटबॉल कैंप में प्रैक्टिस करता है। उसके पिता विजय सिंह सैनी टेलर हैं। उसकी दूध की डेयरी भी है। मोहित सैनी ने पूछताछ में बताया कि करीब दो साल पहले अंजली अपने पति सद्दाम के साथ उसके घर पर किराए पर रहने आई थी। मोहित के घर में और भी किराएदार रहते हैं। अंजली का पति दिल्ली के किसी होटल में काम करता है। वह कई-कई महीने घर नहीं आता था। ऐसे में उसके और अंजली के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और अफेयर शुरू हो गया। अफेयर का पता चला तो पति ने छोड़ा
मोहित ने पुलिस को बताया- मेरे और अंजली के बीच अवैध संबंध बन गए थे। इसकी भनक अंजली के पति सद्दाम को हो गई थी। इसी बात को लेकर 31 दिसम्बर, 2023 की रात को दोनों में झगड़ा और मारपीट हुई थी। इसके बाद अंजली का पति उसे छोड़कर दिल्ली चला गया। पति के जाने के बाद अंजली लिव इन में रहने लगी
मोहित के मुताबिक, पति के जाने के बाद अंजली ने खुले तौर पर मेरे साथ लिव इन में रहना शुरू कर दिया। हमने बंगला गांव का अपना घर छोड़ दिया। लोको शेड कालोनी में एक मकान किराए पर ले लिया। यहां मैं और अंजली बिना शादी किए लिव इन पार्टनर के तौर पर एक साथ रहने लगे थे। मैंने छोड़ना चाहा तो अंजली ने जहर खा लिया
मैं 6-7 महीने तक अंजली के साथ लिव इन में रहा। इसके बाद मेरे घर वाले मेरे लिए लड़की ढूंढने लगे। मैंने अंजली से दूरी बनाना चाही। लेकिन, वो नहीं मानी। जुलाई 2024 में मैंने उसे साफ कहा कि अब मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकता। इस पर अंजली ने कहा कि मैं तेरे बगैर मर जाऊंगी। इसके बाद उसने घर में रखा फिनाइल पी लिया। जहरीला पदार्थ खा लिया। मैंने उसे कॉसमॉस अस्पताल में एडमिट कराया। जहां वो 6 दिन तक भर्ती रही। इस दौरान उसके मां- बाप और बहन भी मिलने आई। सभी को पता था कि वो बगैर शादी किए मेरे साथ रह रही है। 2 तस्वीरें देखिए अंजली के प्रेशर में मुरादाबाद छोड़ा
मोहित सैनी ने पुलिस को बताया- अंजली के प्रेशर में आकर मैंने मुरादाबाद छोड़ दिया। मैंने न्यू केशवपुरम काशीपुर जिला ऊधमसिंह नगर मे उमाशंकर माली के मकान मे किराए पर कमरा लिया। अंजली के साथ वहीं रहने लगा। करीब 3-4 माह से मैं और अंजली वहीं रह रहे थे। अंजली का एक और पति था
काशीपुर में रहने के दौरान मुझे पता चला कि सद्दाम से पहले भी अंजली ने एक और शादी की थी। उसने काशीपुर के ही रहने वाले शोएब से शादी की थी। जिससे उसे एक बेटी भी पैदा हुई थी। जो अब तीन साल की है। काशीपुर आने के बाद अंजली फिर से शोएब से बातें करनी लगी थी। उससे मिलने भी जाने लगी थी। मैंने उसे बहुत समझाया लेकिन उसने मुझे चीट करना बंद नहीं किया। मैंने उसे बहुत समझाया लेकिन उसने शोएब से मिलना बंद नहीं किया। इसके बाद मैंने उसकी हत्या की ठान ली। मैंने तय कर लिया कि अब अंजली को रास्ते से हटाकर घर वालों की मर्जी से किसी दूसरी लड़की से शादी कर लूंगा। 23 को ट्रेन से मुरादाबाद आया
मोहित के मुताबिक, अंजली को रास्ते से हटाने के लिए मैं 23 दिसबंर को ट्रेन से मुरादाबाद आया। यहां अपने दोस्त ओमकार निवासी बंगला गांव को भरोसे में लेकर मर्डर की प्लानिंग में साथ शामिल किया। अगले दिन 24 दिसंबर को मैं अपने दोस्त ओमकार के साथ ट्रेन से काशीपुर पहुंचा। अंजली ओमकार को पहले से जानती थी। रात में अंजली ने हमारे साथ शराब पी
24 दिसंबर की रात में अंजली ने मेरे और ओमकार के साथ बैठकर शराब पी। वो अक्सर मेरे साथ शराब पीती थी। हमने रात में 11 बजे खाना खाया और देर रात तक बातें करते रहे। फिर रात में 2:30 बजे मैंने अंजली से कहा कि मेरी मां की तबीयत अचानक खराब हो गई है। इसलिए हमें तुरंत मुरादाबाद जाना होगा। इसके बाद मैं, ओमकार और अंजली बाइक से मुरादाबाद के लिए चल पड़े। दोस्त ने हाथ पकड़े, मैंने उस्तरे से गला रेता मैंने पहले से उस्तरा खरीदकर अपनी जैकेट की जेब में छिपा रखा था। काशीपुर से निकलने के बाद जैसे ही हम तीनों भोजपुर एरिया में जहांगीरपुर गांव के पास पहुंचे तो मैंने बाइक रोक ली। यूरिन जाने का बहाना किया। तभी मैंने जेब से उस्तरा निकाला। मेरे दोस्त ओमकार ने अंजली के हाथ पकड़े। मैंने तेजी से उस्तरे से उसका गला रेत दिया। उस्तरा गर्दन से टच होते ही अंजली के गले से खून का फव्वारा छूट गया। वो कुछ बोल भी नहीं पाई और पलभर में उसकी मौत हो गई। ————————– ये खबर भी पढ़िए… ACP मोहसिन कानपुर IIT से नहीं कर सकेंगे PhD:यौन उत्पीड़न के आरोपों पर NOC कैंसिल, SIT का अल्टीमेटम- बयान दर्ज कराएं कानपुर IIT की छात्रा के यौन शोषण के आरोपी ACP मोहसिन अब IIT से PhD नहीं कर सकेंगे। यूपी पुलिस की ओर से उन्हें दी गई NOC कैंसिल कर दी गई है। IIT प्रशासन ने इसकी पुष्टि की। इधर, SIT ने ACP को अल्टीमेटम दिया है। कहा है कि 48 घंटे के अंदर ACP अपना बयान दर्ज कराएं। आज SIT ACP के खिलाफ दर्ज दूसरी FIR पर छात्रा बयान दर्ज कर सकती है। दूसरी FIR 27 साल की छात्रा ने ही कराया है। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *