अंबिकापुर | शहर के गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच फुटबॉल क्लब जाम दोहर और फुटबॉल क्लब परसोढ़ी के बीच खेला गया। जामदोहर की टीम ने बेहतर तालमेल के साथ खेलते हुए दो गोल कर प्रथम हाफ में 2-0 से बढ़त बना ली थी। परसोढ़ी की टीम मैच के अंतिम समय तक कोई गोल नहीं कर पायी। इस तरह जाम दोहर की टीम ने 2-0 से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरा मैच पीजी 11 अंबिकापुर व न्यू बॉयज क्लब बृज नगर के मध्य खेला गया। मैच के प्रथम हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी। कांटे की टक्कर में दूसरे हाफ में पीजी इलेवन ने दो और बृजनगर ने एक गोल किया। इस तरह पीजी 11 की टीम मैच 2-1 गोल के अंतर से जीत गई। आज इनके बीच होंगे मैच: बुधवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दी ब्रदर्स बनेयाझरिया व न्यू स्टार क्लब कोटेया के मध्य खेला जाएगा। दूसरा मैच संत इग्नियस चर्च नमनाकला व यूनाइटेड 11 के बीच होगा।


