भास्कर न्यूज | जालंधर दोआबा कॉलेज में दो दिवसीय डीसीजे फुटबॉल टूर्नामैंट का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों की कुल 60 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में अंडर-10 आयु वर्ग में सिटी फुटबॉल अकादमी पहले और जालंधर फुटबॉल अकादमी दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह अंडर-12 आयु वर्ग में फूटी स्किल फुटबॉल अकादमी पहले और किकर अकादमी दूसरे तो अंडर-14 आयु वर्ग में फुटबॉल स्किल अकादमी पहले और किकर्स फुटबॉल अकादमी दूसरे स्थान पर रही। लड़कों के मैच में दोआबा कॉलेज की फुटबॉल टीम विजेता रही। मुख्य मेहमान प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप भण्डारी व प्रो. विनोद कुमार ने विजयी टीमों को सम्मानित किया।


