स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल में करियर काउंसलिंग पर वर्कशॉप

भास्कर न्यूज | जालंधर स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए करियर एवं काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान मधु शर्मा बतौर रिसोर्सपर्सन शामिल हुई। जिन्होंने विद्यार्थियों को साइंस, कॉमर्स एवं आर्ट्स जैसे विभिन्न स्ट्रीम्स के महत्व और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस के साथ यह भी बताया कि किसी विशेष स्ट्रीम को चुनने पर विद्यार्थी किन-किन करियर विकल्पों को अपना सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों की शंकाओं का समाधान करते हुए सही रुचि और योग्यता के आधार पर विषय चयन के महत्व पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *