फूड लाइसेंस शिविर में 17 रजिस्ट्रेशन

पावटा| जिले के पावटा कस्बे में गुरुवार को फूड लाइसेंस रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण व कोटपूतली-बहरोड़ सीएमएचओ के निर्देश पर पावटा में फूड लाइसेंस रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि सभी खाद्य व्यापारी शिविरों के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर सरकार के नियमों की पालना करें। शिविर में 17 रजिस्ट्रेशन व 3 लाइसेंस जारी किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि एफएसएसएआई से लाइसेंस लेना इसलिए जरूरी होता है क्योंकि खाद्य व्यवसाय खाद्य पदार्थों का निर्माण, भंडारण और परिवहन तथा वितरण करता है। विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की क्वॉलिटी मेंटेन करने के लिए समय-समय पर खाद्य पदार्थों की क्वालिटी और स्टैंडर्ड की जांच की जाती है,जिसे खाने में मिलावट की आशंका नहीं रहती हैं। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत, आरसीएचओ डॉ. अरविन्द अग्रवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र गोयल, व्यापार मंडल सदस्य सुशील गोयल, विजय अग्रवाल, पुखराज समेत अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *