फूड सेफ्टी टीम ने खंडार इलाके में की कार्रवाई:छाण में फूड लाइसेंस नहीं मिलने पर मिठाई की दुकान को सीज किया

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत सवाई माधोपुर में लगातार कार्रवाई देखने को मिल रही है। इस कड़ी में फूड सेफ्टी ऑफिसर वेद प्रकाश पूर्विया व नितेश गौतम की टीम ने खंडार उपखंड क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई की। टीम ने छाण में खण्डार रोड स्थित शंकर मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फूड लाइसेंस नहीं मिलने पर उसे सीज किया गया। छाण में मिठाई की दुकान को किया सीज CMHO डॉ अनिल कुमार जैमिनी ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉ. टी शुभमंगला के निर्देश पर प्रदेश में भर में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभिमान चलाया जा रहा है। जिसके तहत CMHO सवाई माधोपुर डॉ. अनिल कुमार जैमिनी के नेतृत्व में फूड सेफ्टी ऑफिसर वेद प्रकाश पूर्विया व नितेश गौतम की टीम ने छापेमार कार्रवाई की। टीम ने छाण में खण्डार रोड स्थित शंकर मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दुकानदार ने फूड लाइसेंस मौके पर उपलब्ध कराने में असमर्थता दिखाई ।जो कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 63 का उलंघन था। इसके अलावा फ़ूड हैंडलर्स के मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करवा पाए। पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट भी मौके पर नहीं पाया गया। दुकान में जगह जगह जाले लगे हुए थे और हाइजीनिक कंडीशनर्स भी काफी खराब मिली। फूड मेटेरियल का अनहेल्दी परिस्थितियों में निर्माण की जा रही था, जो कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 56 का उल्लंघन था। सभी कमियों को देखते हुए इस दुकान को सीज़ किया गया। इसी तरह अत्यधिक कलर से बनी सभी मिठाइयों को मौके पर नष्ट कराया गया। इस दुकान के लड्डू का नमूना पूर्व में भी अनसेफ प्रकृति का पाया गया था। जिसमें कलर की मात्रा ज़्यादा पाई गई थी। इसी कारण आज लड्डू का नमूना रिपीटेड ऑफेंस में धारा 64 के अंतर्गत लिया गया। इस दुकान से बर्फी व लड्डू के नमूने लिए गए। कई दुकानों से लिये सैंपल टीम बालेर बस स्टैण्ड स्थित एम एम किराना स्टोर बालेर पहुंची। वहां पहुंचकर टीम ने हल्दी पाउडर व खुले सरसों के तेल के सैंपल लिये। इसी तरह बहरावडा खुर्द में गौतम कचौरी समोसे के कलर डाली हुए 10 किलो चासनी व 5 किलों इमरती मौके पर नष्ट कराई। इसके बाद टीम सवाई माधोपुर शहर स्थित पीयूष किराना एंड जनरल स्टोर पहुंची। जहां से देसी घी डेनमार्क डेयरी का व लूज़ सरसों के तेल के सैंपल लिये। सभी सैंपल खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के अंतर्गत लिये गए। सभी सैंपल्स को खाद्य प्रयोगशाला जयपुर भिजवाया गया। लैब रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *