जालंधर| बुधवार को जिला सेहत अधिकारी डॉ. सुखविंदर सिंह ने खाने की वस्तुओं के 6 सैंपल लिए। टीम ने भोगपुर, जंडूसिंघा, आदमपुर के विभिन्न इलाकों से सैंपल इकट्ठा किए हैं। इस मौके पर फूड सेफ्टी अधिकारी रोबिन कुमार ने बताया कि दाल, चीनी, मठ्ठी, कॉफी, बिस्कुट और गचक आदि के सैंपल इकट्ठा किए गए हैं और उन्हें जांच के लिए स्टेट फूड लेबोरेटरी खरड़ भेजा गया है। फूड लेबोरेटरी से रिपोर्ट मिलने पर फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड्स एक्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डॉ. सुखविंदर सिंह ने खाने के विक्रेताओं से अपील की कि वे लोगों को साफ-सुथरा खाना उपलब्ध कराएं और खाने में किसी भी तरह की मिलावट न करें। उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित, हेल्दी और शुद्ध खाना मिले, यह हमारी प्राथमिकता है।


