फूलों और रंग-गुलाल से होली खेल महिलाओं ने मनाया उत्सव

भास्कर न्यूज | जालंधर हर तरफ रंग-गुलाल, फूल ही फूल… संकीर्तन की लहरों में हर कोई बह रहा था। लड्डू गोपाल पर लगातार हो रही फूलों की वर्षा से हर तरफ खुशी का माहौल था। मौका था जेल रोड स्थित महालक्ष्मी मंदिर में शुक्रवार को आयोजित फाल्गुन उत्सव के उपलक्ष्य में भक्तों की ओर से फूलों की होली का। शुक्रवार को होली महोत्सव नटखट सांवरे के संग धार्मिक आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल व फूलों की होली खेली। सुनीता भारद्वाज ने अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर भक्त ठाकुर जी के भजनों पर झूम उठे। मंदिर परिसर में सुनीता कपूर ने प्रभु के भजनों का गुणगान किया। उन्होंने श्री गणेश वंदना, होली खेलनी है अज्ज तेरे नाल…, वृंदावन रहन वालेया…, आयो नंदगांव से होली खेलन…, होली आई रे सांवरियां…, आज बिरज में होली रे रसिया आदि भजन गाए। महिलाओं ने एक दूसरे के चंदन लगाकर व अलग-अलग रंगों के फूलों से होली मनाई। सुनीता भारद्वाज ने कहा कि सत्य ज्ञान और धर्म के मार्ग पर चलने से ही वास्तविक आनंद की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए मनुष्य के अंदर सही आचरण, अच्छे संस्कारों, सुविचारों और सत्य गूढ़ ज्ञान का होना आवश्यक है। यह सब इंसान को केवल पूर्ण सतगुरु की शरण में आकर ही मिलेगा। अंत में सभी ने देवी-देवताओं की भव्य आरती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर निशा रहेला, निर्मला, मीना प्रभाकर, काजल, कविता, सुनीता साही, पिंकी नारंग, नीलम शर्मा, पिंकी कत्याल, सुदेश सेठ, नीलम त्रिखा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *