धौलपुर। शरद महोत्सव में शनिवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें रोशन मस्ताना एंड पार्टी ने एक से एक बढ़कर भजन सुनाकर वातावरण भक्तिमय कर दिया। फूलों में सज रहे है श्री वृंदावन बिहारी और मेरे खाटू वाले बाबा तेरा क्या कहना जैसे मशहूर भजन रोशन मस्ताना पार्टी द्वारा प्रस्तुत किए गए। जिन्हें सुनने के लिए शरद महोत्सव में जमकर भीड़ उमड़ी। भजनों पर लोगों ने जमकर डांस भी किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने से मेला में जमकर लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। साथ ही लोग झूले और स्वादिष्ट व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठा रहे है। मेला में लोग जमकर खरीददारी भी कर रहे है।


