फूलों से सजाया जा रहा अमृतसर एयरपोर्ट:श्री गुरु रामदास जी प्रकाश पर्व को समर्पित; 70 सेवादार ​निभा रहे सेवा

सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व 8 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अमृतसर और रेलवे स्टेशन की सजावट की सेवा श्रद्धा और समर्पण के साथ जारी है। गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के लिए अमृतसर नगर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। भाई शविंदर पाल सिंह कई दशकों से जाे दरबार साहिब पालकी साहिब की सेवा कर रहे हैं। वे इस बार भी सेवा निभाते हुए नगर की सजावट कर रहे हैं। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पूरे गुरु नगरी अमृतसर को सजाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट श्री गुरु रामदास जी से हो चुकी है। देश-विदेश से मंगवाए गए फूल, 30 कारीगर और 40 सेवादार सेवा में इस सेवा में 30 कारीगर और 40 से अधिक सेवादार इस सेवा को निभा रहे हैं। सेवा के लिए देश-विदेश से अनेक प्रकार के फूल लाए गए हैं। शविंदर पाल ने कहा कि हमें बहुत सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि हमें यह सेवा करने का मौका मिला है। गुरु जी हमारे प्रति दया कर के यह सेवा हमसे लेते रहते हैं। हम अपने आप को बहुत भाग्यशाली समझते हैं। वहीं प्रभलीन, जो कि शविंदर पाल जी के साथ सेवा निभाते हैं, उन्होंने कहा कि सेवा का काम रात तक पूरा हो जाना है। इसके बाद रेलवे स्टेशन को सजाने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब भी हम सेवा करते हैं, हमें बहुत आनंद मिलता है और हम चाहते हैं कि गुरु हमें अपने चरणों में बसाए रखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *